अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना चंबा का किया औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री जोधराम जोशी ने आज थाना चंबा का औचक निरीक्षण कर टैक्सी स्टैंड के पहाड़ी पर लैंड स्लाइड के समय किए गए कार्य के लिए थानाध्यक्ष एवम उनकी टीम की पीठ थपथपाई व नगद पुरस्कार दिया।

इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई को उच्च कोटि का बताया तथा थाने पर मौजूद रिकॉर्ड को अध्यावधिक व तरतीबवार बताते हुए थाना कार्यालय को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान आयोजित सम्मेलन में अधिकारीयो-कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए विवेचना, शिकायती प्रार्थना पत्रों , सीएम हेल्पलाइन संबंधी शिकायततो आदि पर जानकारी प्राप्त करते हुए पेंडिंग विवेचनाओं/अहकामात का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए गए। पिछले दिनों थाने के पास टैक्सी स्टैंड के पहाड़ी पर लैंड स्लाइड में पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा तत्काल राहत बचाव किया गया और अधिक नुकसान होने से बचाया गया एवम लैंड स्लाइड जोन में लगातार पुलिस ड्यूटी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त थाना चंबा परिसर में स्थित जर्जर भवनों के मरम्मत हेतु थानाध्यक्ष को उच्चाधिकारी गणों को पत्राचार करने हेतु भी निर्देशित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!