B.Puram FC ने Modern FC को 5-0 से हराया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

Panthers FC ने Chamba FC को 4-0 से हराया…

टिहरी गढ़वाल 28 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ज़िला खेल विभाग नरेन्द्रनगर के तत्वाधान व ज़िला फुटबाल संघ टिहरी के समन्वय से दो दिवसीय अंडर 17 फुटबाल का शुभारंभ जिला मुख्यालय के बोराडी स्टेडियम में किया गया।

मैच का शुभारम्भ जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा थानाध्यक्ष टिहरी श्री चन्द्रभान अधिकारी, व SI धनराज सिह बिष्ट के द्वारा किया गया। अथितियो ने सभी खिलाड़ीयो को शुभकामनायें दी ।रेफरी अनमोल चौहान और आयुश राज रहे ।
इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से अतिथियो का बेज पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया !
आज का पहला मैच B .Puram FC व Modern FC के बीच खेला गया B .Puram FC ने Modern FC को 5-0 से हराया।
जिसमे पहला गोल B.Puram FC के आदित्य चन्द ने किया , दूसरा और तीसरा गोल राजन कुमार ने किया। चौथा गोल अक्षत व पांचवा गोल निर्मल ने किया।
दूसरा मैच Panthers FC व chamba FC के बीच खेला गया, जिसमे Panthers FC ने Chamba FC को 4-0 से हराया। जिसमे पहला गोल Panthers FC के शशांक ने किया , दूसरा गोल सुजल, तीसरा गोल हिमांशु व चौथा गोल रक्षित ने किया ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के देवेन्द्र राणा जी , सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी के अशद आलम, अमुल्य पैन्यूली , दर्शन गुसाई , रेफरी अनमोल चौहान , आयुश राज आदि उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!