Ad image

कंपनी में कार्यरत कर्मी की नदी में डूबने की सम्भावना, सर्चिंग जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अगस्त। दिनांक 25/8 /23 को रात्रि 10:00 बजे पंतगांव देवप्रयाग में कार्यरत नवयुगा रेलवे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह द्वारा एक तहरीर थाने पर लाकर दी कि उनकी कंपनी में कार्यरत सूरज पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 23 वर्ष जो 2 साल से कंपनी में क्वालिटी हेल्पर के रूप में कार्यरत था तथा रात्रि शिफ्ट 20:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक में था। दिनांक 25/8/ 23 को जब रात्रि 20:00 बजे अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी तलाश प्रोजेक्ट परिसर में की गई और उसके साथी कर्मचारियों से जानकारी की गई तो कोई पता नहीं चल पाया। इस सूचना पर कंपनी में जाकर रात्रि में सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया कि सूरज उपरोक्त अपने रूम से बाहर आया और और पहाड़ी से नीचे की तरफ पेशाब करते हुए दिखाई दिया तथा अचानक चक्कर आकर लहराते हुए नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया जिसको रात्रि में तलाश करने की कोशिश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया संभवत पहाड़ी से नीचे गंगा नदी में गिर गया हो, इस संबंध में तलाश हेतु एसडीआरएफ ब्यासी को बुलवाया गया है। खोजबीन की कार्रवाई की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!