इंटर कॉलेज जामणीखाल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति  अभियान के तहत एल्बेंडाजोल दवा का किया वितरण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। जनता जय भारत इंटर कॉलेज जामणीखाल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सीएचसी हिंडोला खाल की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया ।

टीम में डॉ आशीष असवाल, डॉ दीपिका,  प्रियंका, सपना चौहान , बलबीर सिंह चौहान आदि के द्वारा छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को हानिकारक कृमि तथा उनसे हो रही बीमारियों के बारे में जानकारी दी गयी । जैसे गंदे हाथों द्वारा भोजन करना तथा साफ सफाई न रखना पेट के संक्रमण को जन्म देता है तथा धीरे-धीरे यह कीड़े हमारे पेट तक पहुंच जाते हैं और नाना किस्म बीमारियों को जन्म देते हैं । आंतरिक रूप से यह कीड़े व्यक्ति को कमजोर बना देते हैं। अतः इस प्रकार के कीड़ों के संक्रमण से बचने के लिए हमें खाना खाने के पूर्व अच्छी तरीके से हाथ धोकर खाना खाना चाहिए। 

इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र- छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!