चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जताई खुशी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त। डीपी उनियाल । नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में राजनीतिक दलों, व्यापार सभा, सामाजिक संगठन के लोगों ने चंद्रयान की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण है।

चांद पर भारत का तिरंगा लहराते हुए इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराया है । वैज्ञानिकों के परिश्रम और लगन को बधाई और शुभकामनाएं।

खुशी जताने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती , चम्बा प्रमुख शिवानी विष्ट, फकोट ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी , भा ज पा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण, जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती , कांग्रेस कमेटी देव प्रयाग के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह चौहान,टंखी सिंह नेगी , व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान , सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, विक्रम सिंह रावत,भा ज पा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत , युवा मोर्चा शैलेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि हिन्दुस्तान के लिए यह ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण है । भारत का तिरंगा चांद पर लहरा रहा है, कहा कि भारतीयों को गर्व है कि वह विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। गजा ,चाका, पोखरी, नकोट में लोग चंद्रयान मिशन के सफल लैंडिंग कार्यक्रम को देखने को उत्सुक रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!