राष्ट्रीय कृमि दिवस के तहत प्रदान की गयी महत्वपूर्ण जानकारी

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 22 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 22 /8/23 को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया जिसके तहत राजकीय जन चिकित्सा समुदायक केंद्र पाबौ से आए डॉ संजय उनियाल एवं श्री अरुण पोखरियाल के द्वारा कृमि दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए उसके विजन एवं मिशन के बारे में बताया गया और छात्र-छात्राओं को दवाई भी वितरित की गई।

इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य महोदय प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा सर द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की गई । इस उपलक्ष में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण ,कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!