पी.जी. कॉलेज में IT Lab स्वीकृत करने पर विधायक किशोर उपाध्याय ने डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त। नई टिहरी P.G कालेज में IT Lab स्वीकृत करने के लिये विधायक किशोर उपाध्याय ने डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में विकास की अनन्त संभावनायें हैं और मुख्यत: शिक्षा के क्षेत्र में।

उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 2003 में इस महा विद्यालय की स्थापना की थी। इस महा विद्यालय में उत्तर भारत में सबसे अधिक विषय हैं, लेकिन महा विद्यालय को उस स्वरूप में विकसित नहीं किया जा सका, जिससे महा विद्यालय अपनी एक अलग पहचान नहीं बना पाया। अभी हाल ही में महा विद्यालय को उसका भूमि व भवन प्राप्त हुआ है।
उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने महा विद्यालय में IT लैब की स्थापना हेतु रू. 341.99 लाख रुपये की धन राशि स्वीकृति की है। IT Lab की स्थापना से विद्यार्थियों को स्वयं को आज के शिक्षा जगत के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वातावरण में सामंजस्य स्थापित करने और अपनी बौद्धिक क्षमताओं के विकास के नये सोपान उपलब्ध होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!