निबंध प्रतियोगिता मे कु० निकिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता मे कु० कोमल ने मारी बाजी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे महाविद्यालय मतदान जागरूकता समिति/ चुनावी साक्षरता क्लब के संयोजक डॉ० भरत गिरी गोसाई तथा सदस्य डॉ० राकेश रतूड़ी एवं डॉ० छत्र सिंह कठायत के दिशा-निर्देशन मे “मेरा वोट मेरा-भविष्य” विषय पर निबंध तथा “आदर्श मतदान केंद्र”, “आदर्श मतदाता-आदर्श नेता” शीर्षक पर पोस्टर एवं “मतदान जागरूकता संबंधित” विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता मे कु० निकिता पुत्री श्री खांपा लाल ने प्रथम स्थान तथा कु० शालिनी खरोला पुत्री श्री हरपाल सिंह खरोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही पोस्टर प्रतियोगिता मे कु० कोमल पुत्री श्री गुड्डू लाल ने प्रथम स्थान, श्री अक्षय पुत्र श्री राजेंद्र लाल ने द्वितीय स्थान एवं कु० ज्योति पुत्री श्री खांपा लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!