26 अगस्त को नई टिहरी में होगा राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह टिहरी गढ़वाल के समस्त शिक्षकों द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2023 को होटल भरतमंगलम बोराडी नई टिहरी में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा ।

मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली एवं मंडलीय प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी ने बताया कि उत्तराखंड की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी दिनांक 26 अगस्त 2023 को प्रथम बार नई टिहरी आएंगे। जिससे समस्त शिक्षकों में हर्ष का माहौल है तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने स्तर से प्रांतीय कार्यकारिणी के स्वागत को तत्पर हैं ।

प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान चंबा ब्लॉक के नकोट क्षेत्र के छाती ग्राम सभा के निवासी हैं तथा पूर्व में नई टिहरी शहर में भी अपनी सेवाएं राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में दे चुके हैं । इसके साथ ही वर्तमान प्रांतीय महामंत्री श्री रमेश पैन्यूली भी जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक के निवासी हैं ।

कार्यक्रम संयोजक राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी तथा पूर्व जिला मंत्री सुशील तिवारी ने बताया की सम्मान समारोह में जनपद टिहरी की सभी ब्लॉक कार्यकारिणी ,राजकीय शिक्षक संघ के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी ,मंडलीय पदाधिकारी सहित जनपद टिहरी के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!