Ad image

टिहरी के पार्थ सेमवाल का आइसीएसइ राष्ट्रीय वालीबाल में हुआ चयन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

तमिलनाडु में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे टिहरी के पार्थ सेमवाल

टिहरी गढ़वाल 22 अगस्त। टिहरी के पार्थ सेमवाल का चयन आइसीएसइ राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उत्तराखंड से वे अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तमिलनाडु में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से टिहरी के खेल प्रमियों में खुशी की लहर है। पार्थ सेमवाल ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी में कक्षा 10 वीं का छात्र है। पार्थ सेमवाल का बचपन से ही वालीबाल पसंदीदा खेल था।

बताते चलें कि पार्थ के पिता रवि सेमवाल देवप्रयाग विकास खंड के ग्राम चाका पिछवाडा के पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। पार्थ की माता गीता सेमवाल शिक्षिका हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!