Ad image

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की गढ़वाल मंडल कार्यकारणी घोषित

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 31 अगस्त। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने गढ़वाल मंडल की कुछ जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

1.श्री कबूल सिंह पंवार – (जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी)
2.श्री सुरेन्द्र सिंह रावत – (जिला महामंत्री यमुनाघाटी) 3.श्री बासुदेव कंडारी (जिलाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल) 4.श्री दिनेश पवार (जिला महामंत्री श्रीनगर गढ़वाल) 5.श्री अंकुर खन्ना (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग
6.श्री चन्द्र मोहन सेमवाल (जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग) 7.श्री विवेक अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल)
8.श्री लाजपत राय भाटिया (जिला महामंत्री पौड़ी गढ़वाल

9.श्री सौरभ भूषण शर्मा ( जिलाध्यक्ष रुड़की)
10.श्री विभोर अग्रवाल (जिला महामंत्री रुड़की)
उपरोक्त जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है।
उन्होंने, सभी मनोनीत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा था कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे ।
प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों बाबूलाल गुप्ता ,अनिल गोयल , एन सी तिवारी एवम् सुभाष कोहली ,ओम प्रकाश अरोड़ा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!