Ad image

टिहरी पुलिस ने विछिप्त महिला को मिलाया परिजनों से

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त। थाना देवप्रयाग को 18 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई की कोई विक्षिप्त महिला बागी रोड पर घूम रही है । सूचना पर तत्काल थाना देवप्रयाग द्वारा उक्त महिला को थाने पर लाया गया व काफी मशक्कत के बाद पूछताछ में उक्त महिला के द्वारा अपना नाम अनीता देवी पत्नी सोहनलाल ग्राम क्यारी टिहरी गढ़वाल बताया गया ।

इस पर परिजनों से संपर्क किया गया और महिला के पति सोहनलाल को थाने पर बुलाया गया व उक्त महिला को उसके पति सोहनलाल को सकुशल सुपुर्द किया गया। उक्त महिला के परिजनों द्वारा व क्षेत्र की जनता द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई व धन्यवाद दिया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!