सत्यापन न कराने पर 54 होटल/मकान मालिकों का 5,40,000 का चालान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितम्बर। श्री नवनीत भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाये जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत सत्यापन न कराने पर 54 होटल/मकान मालिकों का 5,40,000 का चालान किया है।

प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा तपोवन क्षेत्र में बालकनाथ मंदिर रोड, sbi बैंक गली, पतञ्जलि आश्रम गली, लोवर तपोवन में प्रातः 06:00 बजे सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया।
टीम A- एसएसआई योगेश पाण्डेय के नेतृत्व में, टीम B- चौकी प्रभारी तपोवन एसआई प्रदीप रावत नेतृत्व में,
टीम C-चौकी प्रभारी ढालवाला एसआई आशीष शर्मा नेतृत्व में व टीम D- चौकी प्रभारी कैलाश गेट श्री राजेन्द्र रावत के नेतृत्व में गठित कर अभियान चलाया गया।एसएसपी के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों का सत्यापन ना करने वाले 54 मकान मालिकों का 10,000-10,000/- रु कुल 5,40,000/-रु के चालान किये गये जो की माननीय न्यायालय प्रेषित किये जाएंगे ।पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है परन्तु उसके उपरांत भी मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा आम जनमानस को निर्देशित किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन कराये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।आने वाले दिनों में ढालवाला, तपोवन, कैलाश गेट में भी पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!