टिहरी पुलिस ने फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 सितम्बर। टिहरी पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस आशय की जानकारी दी।

एसएसपी ने कहा कि वादिनी श्रीमती उमा बिष्ट द्वारा थाना लम्बगांव पर तहरीर दी गयी कि जनशक्ति मल्टीस्टेट मल्टी पर्पज कॉपरेटिव सोसाईटी लि0 द्वारा जनता से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत खाते खुलवाकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया परन्तु काफी समय व्यतीत होने के उपरान्त भी जनता का पैसा नहीं लौटाया तथा उक्त कम्पनी संचालक कम्पनी को बन्द कर वहां से फरार हो गये। जिस सम्बन्ध में थाना लम्बगांव पर मु0अ0सं0 08/2022 धारा 406, 420, 120 (बी) भा0द0वि0 व 03 UPID Act प्रचलित है।

श्री भुल्लर ने बताया कि उक्त अभियोग में कुल 05 पांच आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है । उक्त अभियोग का आरोपी विश्वदीप नौटियाल मुकदमा पंजीकृत होने के उपरान्त से फरार चल रहा था जिस पर 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गहन सुरागरसी/पतारसी कर थाना नई टिहरी पुलिस द्वारा आरोपी विश्वदीप नौटियाल पुत्र मुरारीलाल नौटियाल निवासी अपर तुनवाला थाना रायपुर देहरादून हाल निवासी देव ऋषि एनक्लेव कारगिल चौक पटेलनगर देहरादून मूल निवासी ग्राम सुनारगांव चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष को दिनांक 25.09.2023 को पुराना बस अड्डा देहरादून से गिरफ्तार किया है ।
पुलिस टीम में उप0 नि0 सुनील पन्त व हे0 का0 56 CP कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!