भूकंप के झटके महसूस किए, केंद्र नेपाल में था

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। 3 अक्टूबर। आज दिनांक 3-10-2023 को समय लगभग 2:51pm पर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आपदा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिएक्टर पैमाने पर 5.61 मैग्नीट्यूड का भूकम्प आया, जिसका केंद्र नेपाल में था।
जनपद की तहसीलों एवं थानों से संपर्क करने पर कहीं कोई क्षति की सूचना नहीं है। किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सूचित करने को सूचित किया गया है।

पौड़ी में भी मंगलवार अपराह्न 2:51 बजे जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। जनपद में आये भूकंप के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!