मध्य हिमालयी क्षेत्र के अनियोजित विकास और अवैज्ञानिक हिमालयी सम्पदा के दोहन से भूकंप का खतरा बढ़ा-किशोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयारी की जानी जरूरी

टिहरी गढ़वाल 3 अक्टूबर। हिमालय के सरोकारों से जुड़े होने के कारण World Himalay Union के अध्यक्ष व हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक विधायक किशोर उपाध्याय ने हिमालयी राज्यों के श्री राज्यपालों व मा. मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान ने निकट भविष्य में हिमालय और उसके सन्निकट क्षेत्रों में प्रचंड भूकंप आने की प्रबल संभावना है।

अनियोजित विकास और अवैज्ञानिक हिमालयीं सम्पदा का दोहन इस तरह की त्रासदी में आग में घी का काम करते हैं।
उपाध्याय ने सुझाव दिया है कि अगर इस तरह की संकट की स्थिति आती है तो अभी से उससे निबटने के लिये वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयारी की जानी चाहिये। आज भी यहाँ भूकंप के झटके लगे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!