मोटर साईकल दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 नवम्बर। आज दिनांक 27.11.23 को चौकी कुमाल्डा क्षेत्र में डुबड़ गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई । लोगों द्वारा दिन में सवा दो बजे सूचना दी गयी कि उनके गांव के पास रोड से एक मोटर साइकिल में दो सवार व्यक्ति रोड से खाई में गिरे है।

सूचना मिलते ही चौकी कुमाल्ढा पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। दोनों मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हुई है। दोनों बाप बेटे हैं जो मरोरा सत्यो से देहरादून जा रहे थे। दोनों का शव खाई से एसडीआरएफ की मदद से निकलवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

मृतकों में गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मरोड़ा सत्यों थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल तथा सुमित पुत्र गोविंद उम्र 17 वर्ष निवासी उपरोक्त शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!