ब्रेकिंग: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर आयी सामने, डॉक्टर के अभाव में जच्चा बच्चा की रास्ते में मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जनवरी। प्रतापनगर विकास खंड के हेरवाल गाँव से बड़ी दुखद खबर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक और जच्चा बच्चा की मौत हो गयी है।

सूत्रों के अनुसार हेरवाल गांव पट्टी उपली रमोली प्रतापनगर थाना लम्ब गांव की एक गर्भवती महिला श्रीमती रामचन्द्री देवी पत्नी धनपाल सिंह रावत उम्र 32 साल आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बगांव में भर्ती होने गयी थी मगर वहां पिछले2 माह से डॉक्टर न होने के कारण उसे 108 से जिला अस्पताल बौराड़ी के लिए रेफर किया गया । लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसने डोबरा चांठी में दम तोड़ दिया। वह 9 साल का बेटा और 3 साल की लड़की छोड़ गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!