ज्वालामुखी मंदिर समिति देवढुंग, बिनकखाल, का चुनाव तीसरी बार र्निविरोध सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

( घनसाली से लोकेंद्र जोशी )
टिहरी गढ़वाल 04 जनवरी 2024। ज्वालामुखी मंदिर देवढुंग, बिनकखाल घनसाली टिहरी गढ़वाल मन्दिर समिति  का चुनाव तीसरी बार र्निविरोध सम्पन्न हुआ।

बिनकखाल ज्वालामुखी मंदिर परिसर  देवढुंग में , पट्टी बासर एवं थाती कठूड के मन्दिर  समिति से जुड़े क्षेत्रवासियों की आम बैठक  03जनवरी को आहूत की गई। बैठक में पिछली मन्दिर समिति के कार्यों  की सराहना करते हुए, आम सभा में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर, पिछली समिति का  कार्यकाल पुनः तीन वर्षों के लिए आगे बढ़ाया गया।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष बचल सिंह रावत, उपाध्यक्ष–अमनदीप भट्ट, सचिव–सोहन रतूड़ी, कोषाध्यक्ष–अमर सिंह राणा, संरक्षक श्री सत्यप्रसाद जोशी एवं श्री शेर सिंह कोटवाल के मार्गदर्शन में अगले कार्यकाल तक  कार्य  करते रहेगें। आपको बताते चलें कि मन्दिर समिति का कार्यकाल तीन वर्षो के लिए होता है।
बैठक में ज्वालमुखी मन्दिर के पुजारी श्री अम्बिका प्रसाद भट्ट, औतारिया चन्द्र सिंह राणा, हिम्मत रौतेला, रामकृष्ण सेमवाल, देवेन्द्र जोशी, डा गोविन्द रावत, प्रताप सिंह राणा, गोपाल राणा, किशन सिंह, साब सिंह नेगी नारायण देव, प्रेम सिंह रावत, सब्बल सिंह  राणा, गुड्डू जोशी , द्वारिका प्रसाद भट्ट मायाराम भट्ट, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!