बारह दिवसीय उद्यमिता विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (EDP) हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाले 12 -दिवसीय उद्यमिता विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (EDP) हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 है।

पौड़ी 30 जनवरी । देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में स्थापित देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र में फरवरी प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण (EDP) का आयोजन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

योजना के नोडल अधिकारी श्री गौरव जोशी ने बताया प्रशिक्षण के माध्यम से स्टार्टअप, उद्यमिता आइडियाज ,समस्या का चुनाव ,बिजनेस वैल्यू, ब्रांडिंग, फंडिंग, उद्यमिता शिक्षा ,उत्तराखंड उत्पाद, आईटी,पर्यटन ,योग ,आयुर्वेद, हर्बल, छात्र उद्यमिता, देवभूमि उद्यमिता योजना और इसके सशक्त प्रभावीकरण पर उद्यमिता के क्षेत्र में विषय विशेषज्ञ जानकारी एवं प्रशिक्षण देंगे। EDP कैंप के लिए व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय युवा उद्यमी निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/s6KQyYiGZVbKfUSw6
पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 है।

प्राचार्य प्रोफेसर डी०एस० नेगी ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित होने जा रहे 12- दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article
error: Content is protected !!