कचरा निस्तारण में लापरवाही को लेकर मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को दिया कारण बताओ नोटिस

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 29 जनवरी। नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत गोविंद नगर में लीगेसी कचरा के निस्तारण हेतु की जा रही कार्रवाई का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै0 रोलज इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार लीगेसी कचरा का निस्तारण नहीं किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में लीगेसी कचरा पाया गया जबकि संबंधित एजेंसी का पूर्व में विस्तारित समय अवधि भी मार्च 2024 में समाप्त हो रही है।

निरीक्षण के दौरान मात्र तीन कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। कार्य बंद पाया गया । निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त भी उपस्थित हुए।

इस संबंध में संबंधित एजेंसी मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3 दिन के अंदर राजकीय कार्य में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब करने का कारण स्पष्ट करने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया है तथा नियत अवधि तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ।

इसके साथ ही संबंधित एजेंसी से अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु कार्य योजना भी तलब की गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!