दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी, 2024। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार 30 जनवरी को जनपद टिहरी गढ़वाल में 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पुनर्वास आर.के. गुप्ता, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं जनपद के समस्त कार्यालयों सहित शैक्षिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!