जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ली गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 फरवरी। गंगा नदी में राफ्टिंग गतिविधियों को पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्षा में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली।

बैठक में एक ऐप बनाये जाने को लेकर चर्चा हुई, इस ऐप के माध्यम से पर्यटक एक ओर जहां ऑनलाइन पेमेंट कर राफ्टिंग के टिकट की बुकिंग कर सकेंगे वहीं राफ्टिंग के संचालन का समय व अनावश्यक इंतजार नही करना पड़ेगा। उन्होंने साहसिक खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही एक ऐप को डिज़ाइन करते इसका डेमो प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐप यूजर फ्रेंडली होना चाहिए ताकि कोई भी आम नागरिक उसे आसानी से ऑपरेट कर सके।

बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एच०डी०एफ०सी० बैंक के कार्मिक दीपक कैंतुरा सहित राफ्ट संचालक वी०सी० माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!