Ad image

तहसीलदार रेनू को स्थानांतरित होने पर दी भावभीनी विदाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 13 फरवरी। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के तहसील गजा में कार्यरत तहसीलदार श्रीमती रेनू सैनी के जनपद उत्तरकाशी में स्थानांतरण होने पर तहसील गजा के कर्मचारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी।

श्रीमती रेनू सैनी को पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम में शामिल निवर्तमान नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि कुशल व्यबहार एवं कार्य के प्रति समर्पित होने से ही अधिकारी/कर्मचारी अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने समस्याओं का समाधान बखूबी किया है, राजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि 3साल के कार्य काल में ही बिभागीय कार्यों को सरलता पूर्वक किया है। कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि जनहित के हर मुद्दे को सहयोग की भावना से पूरा किया गया । कहा कि सेवा में स्थानांतरण होते रहते हैं लेकिन कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। राजस्व परिवार गजा ने अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए कहा कि सभी राजस्व कर्मचारियों को भरपूर सहयोग मिला है। नगर पंचायत गजा अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार गजा पद भार ग्रहण करने वाले तहसीलदार विनोद तिवारी, आर.के.सुरेश मोहन डोगरा, व्यापार सभा संरक्षक मान सिंह चौहान, ने भी सम्बोधन में रेनु सैनी के कार्य शैली की प्रशंसा की , राजस्व उपनिरीक्षकों प्रवीन जेठूडी, रमेश नौटियाल, प्रमिला पठोई, कुशलानंद, विजय पाल सिंह, मदनलाल, अरविंद कुमार, जयसिंह, देवेन्द्र प्रसाद व अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यालय कर्मचारियों हरपाल सिंह, प्रणव सैनी, प्रीतम मखलोगा, अंशिका मखलोगा, विजेन्द्र सिंह, बुद्धि सिंह धनीराम गोपाल सिंह ने विदाई पत्र भेंट करते हुए स्मृति गिफ्ट प्रदान किए। स्थानांतरित होने पर रेनु सैनी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गजा क्षेत्र के 3साल के कार्य काल में आप सभी लोगों का सहयोग मिला है इसके लिए मैं आभारी हूं। इस अवसर पर यशपाल सिंह, मकान सिंह, विजय तडियाल, विनोद सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह पुंडीर, रेनू सैनी के परिजन सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!