पुलिस ने अवैध शराब समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 फरवरी।  पुलिस ने अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र श्री मुन्ना लाल हाल निवासी रेस्टोरेंट ग्राम भटोली थाना केंपटी उम्र 32 वर्ष जनपद टिहरी गढ़वाल मूल पता ग्राम जखनोग पोस्ट ऑफिस लखवाड थाना कालसी, जनपद देहरादून को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ भटोली भेड़ियान तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0  2/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम गजेंद्र सिंह पंजीकृत किया गया है। 

वहीं मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त मोहन लाल पुत्र श्री वीरेंद्र लाल निवासी  ग्राम व पोस्ट पंतवाड़ी थाना केंपटी उम्र 29 वर्ष जनपद टिहरी गढ़वाल  को 05 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ ग्राम पंतवाड़ी से पहले पुलिया के  पास से गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 3/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम- मोहन लाल पंजीकृत किया गया है। 

दोनों अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!