आईटीबीपी को 76 रन से हराकर पुलिस की टीम पहुंची फाइनल में 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

क्रिकेट ग्राउंड कोटी में पुलिस और आईटीबीपी के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल

टिहरी गढ़वाल 3 फरवरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित कोटी कालोनी क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी के बीच खेला गया। जिसमें आईटीबीपी  ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 

पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। जिसमें योगेन्द्र ने 24 रन, प्रदीप चौहान ने 45 रन, किशन रावत ने 36 रनों का योगदान दिया। 

आईटीबीपी की तरफ से सुमन घोष ने 2 विकेट, मनोहर लाल ने 2 विकेट, षणमुगम ने 2 विकेट लिए। जवाब में आईटीबीपी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 119 रन बनाए जिसमें सोम देव राणा ने 29 रन, मनोहर लाल ने 25 रन बनाए। 

पुलिस की तरफ से अरविंद नेगी ने 2 विकेट, अर्जुन ने 2 विकेट और पुलिस टीम के कप्तान विकास बलोनी ने 3 विकेट, एवं गजेन्द्र ने 1 विकेट लिया। 76 रनों की इस जीत के साथ पुलिस की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।एम्पायरिंग की भूमिका में दुर्गा सिंह रावत, भगत सिंह चौहान थे एवं स्कोरर की भूमिका श्री मनोज नेगी, भरत राम बडोनी ने निभाई। 

इस अवसर पर प्रबन्धक श्री मनबीर सिंह नेगी, श्री दीपक उनियाल, श्री बी.पी.एस रावत, श्री अतुल कुमार, श्री विजय प्रकाश नौटियाल, श्री रंजीत, श्री शेर सिंह बगड़वाल, श्री सुरेन्द्र पंवार, श्री रामपाल पडियार, श्री जयेन्द्र रावत, श्री राजवीर, श्री संजू, श्री विशन सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!