शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी आग, नगदी समेत लाखों का सामान खाक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 फरवरी। बौराड़ी में पीडब्ल्यूडी रोड़ पर रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दिनेश कुमार पुत्र श्री सिकल दास डिजाइनर टेलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 9:30 बजे अत्यधिक बारिश हो रही थी रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक दिनेश अपने भाई और एक कर्मचारी के साथ घर चले गए थे। शॉर्ट सर्किट से दुकान पर आग लग गई जिसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा मालिक को लगभग 10:45 पर फोन पर दी गई। आगजनी से पूरी दुकान के साथ साथ लगभग दस लाख का सामान व नगदी जलकर खाक हो गया।
रात्रि को पड़ोसियों और व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता करम सिंह तोपवाल के द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह खाक हो गई थी।

आज प्रातः पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता करम सिंह तोपवाल और व्यापारियों ने दुकान का मौका मुआयना कर जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति बहुत गरीब परिवार का है। बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था कि आगजनी की वजह से वह बुरी तरह हताश है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!