टीएचडीसी (A) टीम ने जीता दूसरा सेमीफाइनल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कल फाइनल में भिड़ेंगी टीएचडीसी-A और उत्तराखंड पुलिस टिहरी

टिहरी गढ़वाल 7 फरवरी। टीएचडीसी इंडि‌या लिमिटेड द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज दि0 07-02-2024 को  टीएचडीसी (A) टीम और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बीच खेला गया। जिसमें टीएचडीसी की (A)  टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

टीएचडीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए, जिसमें सबसे अधिक 42 रन श्री अभिनाश गोयल ने एवं श्री  आनन्द  ने 33 रन  बगाए । वहीं सी.आई.एस.एफ. की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 110 रन बनाकर आल आऊट हो गए ।सी.आई.एस.एफ. की टीम की ओर से सबसे अधिक रन श्री रकोटि उपेन्द्र (53 रन) ने बनाए, टीएचडीसी  की टीम (A) से सर्वाधिक विकेट श्री तनुज राणा ने लिए जो कि टीएचडीसी की (A) टीम के कप्तान भी है ।

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कल 8 फरवरी को टीएचडीसी की (A) टीम एवं उत्तराखंड पुलिस टिहरी गढ़वाल के बीच खेला जाएगा। एम्पायरिंग की भूमिका में श्री दर्शन सिंह गुसाईं, भगत सिंह चौहान थे एवं स्कोरर की भूमिका श्री मनोज नेगी, श्री राम प्रसाद बडोनी ने निभाई । आकर्षक कॉमेंट्री की भूमिका श्री विजय पाल सिंह रावत ने निभाई।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (बी.आर.एम.) श्री मोती मोहन चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण) श्री जयेंद्र सिंह रावत, प्रबन्धक (जनसम्पर्क) श्री मनबीर सिंह नेगी, टीएचडीसी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह नेगी, दीपक उनियाल, फार्मसिस्ट राजेश थपलियाल, श्री शेर सिंह रावत, श्री चन्द्रवीर नेगी, श्री विजय प्रकाश नौटियाल, श्री रंजीत, श्री सुरेश, श्री शेर सिंह बगड़वाल, श्री सुरेन्द्र पंवार, श्री रामपाल पडियार, श्री राजवीर, श्री संजू सिंह, श्री विशन सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!