राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 फरवरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आज दिनांक 29 फरवरी2024 को युकॉस्ट देहरादून के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का सुभारंभ प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, संयोजक आई पी आर प्रकोष्ठ, कैरियर काउंसिलिंग समिति एवं विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग एवं डॉ वी पी सेमवाल, संयोजक शोध एवं अनुसंधान समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती खंडूरी द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के प्रथम दिवस डॉ हेमलता बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर,वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे विस्तृत रूप से बताया गया, द्वितीय सत्र में डॉ हरिंदर सिंह बिष्ट,निदेशक आई आई पी, सी एस आई आर देहरादून द्वारा अपने व्याख्यान में वर्तमान में हरित ईंधन, पेट्रोकेमिकल रसायनों के पेटेंट के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्या की गई। तृतीय सत्र में डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली द्वारा भौगोलिक संकेतांक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वर्तमान में Geographical indicator के द्वारा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में डॉ हरीश चंद्र अंदोला द्वारा भी बौद्धिक संपदा अधिकार पर अपना व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं, प्राध्यापकों एवं ऑनलाइन (गूगल मीट) माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
जिनमे से प्रमुखतः मुख्य शास्ता डॉ डी पी एस भंडारी, प्रो राजकुमार त्यागी, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ सतेन्द्र ढौंडियाल, डॉ अरविंद रावत, डॉ प्रीतम, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ भारती जायसवाल, डॉ पूजा भंडारी, डॉ नवीन रावत, डॉ गुरुपद गुसाईं, डॉ बी डी एस नेगी, डॉ सुरेश कुमार, डॉ शालिनी रावत एवं डॉ इंदु तिवारी, छात्रों में कनक नेगी, रंजना, मनीष, शिखा, नासिका, मुकेश लाल एवं आशीष चौहान आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!