कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र भ्रमण में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

” डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 15 अप्रैल । नरेन्द्र नगर विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धार अकरिया पट्टी के दो दर्जन गांवों के भ्रमण में जनसंपर्क करते हुए जनता से भारतीय जनता पार्टी गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

धार अकरिया पट्टी के विभिन्न गांवों में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी हम सभी की है । कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है, इंडिया गठबंधन के दल अपना अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। विपक्षी दलों के कई नेता भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं इसलिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मजबूत और स्थिर सरकार होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए जनता को ही एकमत होना है। जनसंपर्क में उनके साथ विकास खंड फकोट प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी,नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती तथा चम्बा प्रमुख शिवानी विष्ट ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में गरीबों के लिए विकसित भारत संकल्प लिया गया है । कहा कि कांग्रेस दिशाहीन होकर तुष्टिकरण की नीति अपनाती है जबकि भारतीय जनता पार्टी समाधान कर संतुष्टी करण पर जोर देते हुए सबका साथ, सबका विकास,की नीति से चलती है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत , नगर पंचायत के निवर्तमान सभासद सुनील सिंह चौहान, ने कहा कि एक एक मत बहुमूल्य है भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर कमल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाना है।

जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख चम्बा सुशीला चौहान,बीर सिंह असवाल, प्रधान भगवान सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रुडोला, पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान, सोना देवी,राम कृष्ण, मूर्ति राम,विजय राम ,मदन लाल उनियाल, गुणा नंद पंत , उम्मेद सिंह सजवाण, जितेन्द्र सिंह, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज दुवाकोटी,चौडखेत,घरगांव,कठूड,चमोगी, कांडाखेत, नौलटा, नैचोली, कुलपी, फिपलटी, भासौं, बडरिया ,सिरोली, पयालगांव, खांड ,खडवाल गांव ,बगीद, विरोगी, बिमाणगांव सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!