कुल्हाल चौकी के पास नदी में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 8 अप्रैल। पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुल्हाल चौकी के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह SDRF टीम में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा नदी में डीप डाइविंग करते हुए शव को बाहर निकाला। शव की पहचान शहबाज पुत्र शैरदिन, ग्राम- माजरी, देहरादून के रूप में की गई। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!