जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने किया सुरक्षा कार्मिकों को ब्रीफ: पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अप्रैल, 2024। जनपद टिहरी गढ़वाल में आज गुरुवार 18 अप्रैल, 2024 को कुल 948 मतदान पार्टियां वितरण स्थल, नगर पालिका परिषद/जिला पंचायत नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल से अपने-अपने मतदेय स्थलो के लिए रवाना हो रही हैं।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपादित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बोराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में जोनल एवं पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित समस्त सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपादित करने हेतु समस्त सुरक्षा कार्मिकों को शालीनता एवं धैर्यपूर्वक कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने को कहा गया। मतदान प्रक्रिया में लगे समस्त कार्मिक टीम भावना के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कार्मिकों को ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है। इसके साथ ही मतदाताओं को लाइन से व्यवस्थित रूप से मतदान करवाना, किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, ज्वलनशील सामग्री, पैन आदि बारह तरह की प्रतिबंधित सामग्री को मतदान कंपार्टमेंट में न ले जाने दें। वितरण स्थल से निकलते ही ड्राइवर को ब्रीफ कर दें, रास्ते में कहीं पर ना रुके अपने गंतव्य स्थान पर ही रुकना सुनिश्चित करें। मतदेय स्थल पर पहुंचते ही राउंड ऑफ ले लें। रास्ते में गाड़ी खराब होने की स्थिति में अथवा किसी भी तरह की शंका की स्थिति में तत्काल अपने उच्च अधिकारी को सूचित करें। मतदेय स्थलों पर दिव्यांग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को मतदान कराने में प्राथमिकता दें। मतदान की गोपनीयता के दृष्टिगत वोटिंग कंपार्टमेंट में कोई भी वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी न हो। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम वीवीपैट एवं निर्वाचन सामग्री जमा करने के बाद ही समस्त कार्मिकों को ड्यूटी से कार्यमुक्त होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जनपद के समस्त विधान सभाओं के मतदेय स्थलों में तैनात समस्त जोनल/सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट, सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!