महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को रिकॉर्ड वोटो से जिताएं-दिनेश धनाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अप्रैल। पूर्व मंत्री श्री दिनेश धनै ने विकास खण्ड चंबा के पुरसोल गांव, केमवाल गांव, दिखोल गांव बमुण्ड आदि गांवों का भ्रमण किया, तथा महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को रिकॉर्ड वोटो से जीताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं प्रधान मंत्री प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, उज्वला योजना, हर घर जल, हर घर नल, जन धन खाता, महा लक्ष्मी किट, महिला समूह को पांच लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने जैसी कई विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत विश्व विश्व गुरु की ओर आगे बढ रहा है।

उनके साथ प्रधान केमवलगांव श्रीमती राखी राणा ,पूर्वप्रधान श्री स्वयंवर सिंह राणा ,महावीर राणा, पूर्व प्रधान सुदन सिंह राणा, पूर्व प्रधान यशवंत राणा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह राणा,सौकार सिंह राणा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजयपाल रावत,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष खुशवीर तड़ियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर पुरसोडा, विनोद उनियाल, कुलवीर राणा,कीर्ति सिंह बिष्ट,महावीर सिंह राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!