पुलिस लाइन चंबा में 205 पुलिस कार्मिकों ने लिया नई न्याय संहिता के संबंध में प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्री नवनीत सिंह के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के दिनांक 01/07/2024 से संपूर्ण भारतवर्ष में लागू होने के संबंध में पुलिस लाइन चंबा में दिनांक 29/04/2024 से 04 चरणों में यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जनपद टिहरी गढ़वाल से Addl.SP स्तर से लेकर हेड कांस्टेबल तक के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आज समापन समारोह में Addl. SP श्री जे0 आर0 जोशी, श्रीमती ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्री एस0 एस0 तोमर SPO टिहरी गढ़वाल, मास्टर ट्रेनर निरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद, SI श्री उमराव सिंह, SI श्री देवेन्द्र गुप्ता, SI श्री सद्दाम, द्वारा नए कानून के बारे में पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!