Ad image

टिहरी गढ़वाल में बस दुर्घटना: तेलंगाना के यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । टिहरी जिले के कौडियाला के पास एक बस पलटने की घटना सामने आई है। एसडीआरएफ ब्यासि टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बताया गया है कि बस में कुल 28 यात्री थे, जो बद्रीनाथ दर्शन करके ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। सभी यात्री तेलंगाना से थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 से 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सभी घायलों को टेम्पो ट्रेवल के जरिए ऋषिकेश भेजा गया है। बाकी सभी यात्री सकुशल हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!