अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 106वीं जयंती मनाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक परिषद द्वारा अमर वीर शहीद श्री देव सुमन को नमन करते हुए उनकी 106 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशिबाला वर्मा के निर्देशन में शहीद श्री देव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशिबाला वर्मा जी द्वारा छात्र छात्राओं को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे नायक, वीर सपूत और टिहरी रियासत की राजशाही के खिलाफ अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अमर वीर शहीद श्रीदेव सुमन के पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक  डॉ राम भरोसे, श्रीमती सरिता देवी, डॉ सुमिता पंवार, डॉ बन्दना सेमवाल, डॉ विवेकानंद भट्ट एवं डॉ  मुकेश सेमवाल तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती रचना राणा, श्री  अंकित कुमार,श्रीमती अमिता , नरेंद्र , नरेश, दिवान, सुनीता , मूर्ति, राजेन्द्र आदि तथा  अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!