कोश्यार ताल पेयजल योजना एवं जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की सक्षम एजेन्सी से जांच हो -किशोर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मई। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को पत्र लिखकर अविलंब टिहरी विधानसभा विशेषकर जाखणीधार की पेयजल समस्या का समाधान करने व कोश्यार ताल पेयजल योजना एवं जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की सक्षम एजेंसी से जांच कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

किशोर ने पत्र में लिखा है कि “प्राणी मात्र को जीवित रहने के लिये तीन मूलभूत आवश्यकताएं क्रमशः प्राणवायु, जल एवं अन्न हैं। मेरे गृह विकासखण्ड जाखणीधार में पेयजल की विकट समस्या पैदा हो गयी है। मैंने पूर्व में भी आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था। वर्ष 2006 में मैंने यहां की पेयजल समस्या के निराकरण हेतु कोश्यार ताल पम्पिंग योजना स्वीकृत करवाई थी। इस योजना पर अब तक लगभग आधा अरब से अधिक रुपये व्यय हो चुका है, लेकिन अभी तक लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना में तो हर घर नल पहुंच गए हैं लेकिन नलों पर जल नहीं है।”

उन्होंने कहा कि जाखणीधार विकासखंड का अधिकतर भाग टिहरी बांध से प्रभावित है। टिहरी बांध जहां एक और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आधी जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखंड की नदियां देश की 60 करोड़ आबादी को पेयजल एवं सिंचाई जल भी उपलब्ध करवा रही है, वहीं टिहरी बांध का Core पार्ट अगर एक-एक बूंद पानी के लिये तरस रहा है तो इससे सरकार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

उपाध्याय ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जी जल्द से जल्द टिहरी विधानसभा विशेषकर जाखणीधार की पेयजल समस्या का समाधान  तथा कोश्यार ताल पेयजल योजना एवं जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की सक्षम एजेन्सी से जांच कराएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!