जिला पंचायत ने चलाया साफ सफ़ाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 31 मई। यात्रा मार्ग पर जिला पंचायत रुद्रप्रयाग द्वारा लगातार साफ सफ़ाई व अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोहन सिंह कठैत ने बताया कि जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा साफ सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला पंचायत के पर्यावरण मित्रों द्वारा जिला पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!