घनसाली: बालगंगा में डूबे युवक का SDRF डीप डाइविंग टीम ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मई 2024। आज SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि घनसाली में बालगंगा में नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट घनसाली से SI सावर सिंह व कोटी कॉलोनी से SI पंकज खरोला के हमराह SDRF टीमें मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीमों द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF के डीप डाइवर का0 अनिल नेगी द्वारा 20 से 25 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त डूबे हुए युवक को ढूंढ निकाला जिसे रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयासों से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का नाम अखिलेश राणा पुत्र श्री अब्बल सिंह राणा, उम्र 21वर्ष, निवासी मेढ़ मारवाड़ी घनसाली है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!