ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश एवं समर्थ पोर्टल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 मई 2024 । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में दिनांक 18.5.24 को प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल के नेतृत्व में प्रवेश और समर्थ पोर्टल से संबंधित नये शैक्षणिक वर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने प्राध्यापकों को प्रवेश नियमावली पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश बढ़ाने हेतु देवप्रयाग में जगह-जगह प्रवेश संबंधित प्रचार के पर्चे चस्पा करने और महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रवेश संबंधित सूचना चलाने के निर्देश दिए। इस बैठक में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इसके उपरांत, प्राध्यापकों की टीम जिसमें डॉ. सुबोध, डॉ. आदिल और डॉ. आदिल शामिल थे, ने राजकीय इंटर कॉलेज देवप्रयाग के प्रधानाचार्य श्री ए. एस. लिंगवाल से मुलाकात की और उनके इंटर कॉलेज के इंटर पास छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!