टिहरी गढ़वाल में विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर आज दिनांक 25.05.2024 को स्व0 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित कृष्णकांत टोडरिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवप्रयाग, विकासखण्ड देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल में एक विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा विद्यालय की छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा दूर दराज के व्यक्तियों को परा विधिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधिक सेवा उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, किशोर न्याय, भारतीय संविधान, श्रमिकों के अधिकार, साइबर अपराध एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता श्री चन्द्रभानु तिवाड़ी द्वारा नशीले पदार्थो के कानून व उपनिरीक्षक अनिरुद्ध मैठाणी द्वारा मोटर यान अधिनियम एवं साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!