पालिका ने काटे चालान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मई । आज उपजिला अधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद टिहरी के निर्देशन में नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम, गंदगी, एवं कूड़ा फेंकने के संबंध में एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 3 और गंदगी के खिलाफ 2 चालान काटे गए, जिससे कुल 900 रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई।

बाजार में निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि वे यूजर चार्ज का नियमित रूप से पालिका द्वारा गठित वीरांगना सेना समूह की महिलाओं को भुगतान करें और भुगतान के बाद रसीद प्राप्त करें।

सभी नगरवासियों से भी अनुरोध किया गया कि वे भवन निर्माण से निकलने वाली मिट्टी, मलबे आदि को किसी भी सार्वजनिक स्थान, नाला, नाली आदि पर न डालें और इसकी विधिवत अनुमति जिला प्रशासन से प्राप्त कर ही निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद निस्तारण स्थल पर निस्तारित करें।

इस अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह नेगी, श्री आशीष तोपवाल, मैसर्स जीरो वेस्ट के श्री सुमित, श्री विशाल, श्री पंकज, श्री मनीष नेगी, श्री विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!