उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही से राजस्थान के तीर्थयात्री हुए बहुत खुश, कहा थैंक्यू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मई 2024। आज थाना कीर्ति नगर क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पेट्रोल के दौरान 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसमें कॉलर द्वारा बताया गया कि एक मोटरसाइकिल (नंबर UK12, 2693) पर सवार दो व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को कीर्ति नगर पुल से थोड़ा आगे रुकवाया। गाड़ी रुकवाते ही वे लोग ड्राइवर के पास आए, शीशा नीचे करने को कहा और ड्राइवर से बदतमीजी कर इनोवा गाड़ी की चाबी छीन कर भाग गए।

इस सूचना पर डायल 112 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को जियालगढ़ से थोड़ा आगे पीछा करके रुकवाया। बाइक सवार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे। दोनों व्यक्तियों को बाइक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु तुरंत कोतवाली कीर्ति नगर लाया गया तथा इनोवा गाड़ी की चाबी, जिसमें राजस्थान के यात्री बैठे हुए थे, उन्हें सुपुर्द की गई। यात्रियों द्वारा कीर्तिनगर हाइवे पेट्रोल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!