टिहरी में सड़क दुर्घटना: घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाई गई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 मई 2024 – आज सुबह 11:45 बजे मलेथा नवयुवा कंपनी के सामने मोड़ पर एक सिलैरियो कार ने ओवरटेक करते समय टाटा सूमो और टेंपो ट्रैवलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में सिलैरियो कार और टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। कीर्तिनगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से श्रीकोट हॉस्पिटल, श्रीनगर भिजवाया।

घायलों का विवरण:

  1. प्राची पुत्री रिपुन्जय, 102 अभयखण्ड 1, इन्द्रापुरम, गाजियाबाद
  2. अनिता सिंह पुत्री एस पी सिंह, 928 सेक्टर 3, वसुन्धरा, गाजियाबाद
  3. अंजलि नेगी पुत्री शुरवीर सिंह नेगी, म0न0-217 नियर उत्तरांचल स्टोर, सुल्तानपुर, नई दिल्ली
  4. अर्चना सहानी पत्नी आशुतोष कुमार, 28/9 गली न0-14, सकरपुर, नई दिल्ली
  5. जसपाल रावत पुत्र बलवन्त सिंह, घस्यामहादेव, श्रीनगर
  6. बलवन्त सिंह पुत्र राजेश सिंह, घस्यामहादेव, श्रीनगर
  7. श्रीमती देवकी देवी पत्नी बलवन्त सिंह, घस्यामहादेव, श्रीनगर
  8. केवल कुमार मुंगा पुत्र मदन लाल, सेक्टर 70, मोहाली, चण्डीगढ़
  9. कुलदीप सिंह पुत्र करतार सिंह, डॉलफिन टावर, सेक्टर 78, मोहाली, चण्डीगढ़

वाहनों का विवरण:

  1. वाहन संख्या HR47D-7120 (टैम्पो ट्रैवलर)
  2. वाहन संख्या UK07PB-0251 (टाटा सूमो)
  3. वाहन संख्या UK07TB-7775 (सिलैरियो कार)

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!