Ad image

शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत: गिरफ्तार

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 15 मई 2024 । पुरोला क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है यहां एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा अपनी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर दिया है।

उक्त मामले में पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सों अधि० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस प्रकार के जघन्य अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त के त्वरित गिरफ्तारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 12 घण्टे के अंदर आज आरोपी शिक्षक राकेश (35 वर्ष) को पेट्रोल पम्प पुरोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है, पुलिस द्वारा उक्त मामले में निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!