महाविद्यालय देवप्रयाग में संबद्धता विस्तारीकरण हेतु टीम ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 मई 2024 । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में आज सत्र 2024-25 के लिए संबद्धता विस्तारीकरण हेतु श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण समिति के संयोजक (कला) प्रोफेसर महंत मौर्य और संयोजक (विज्ञान) प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समिति ने महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया और सभी प्रपत्रों को जाँचा।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के संबद्धता के नोडल अधिकारी डॉ. नौढ़ियाल ने समिति के सदस्यों को सभी दस्तावेज और भौतिक सामग्री से अवगत कराया। समिति ने महाविद्यालय की पुस्तकालय, प्रयोगशाला, व्याख्यान कक्ष आदि का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय को संबद्धता विस्तारीकरण हेतु अपनी आख्या प्रेषित की।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने निरीक्षण समिति को महाविद्यालय का भ्रमण करवाया और महाविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

निरीक्षक मंडल में डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. वंदना, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. शालिनी रावत, प्रो. ए. एन. सिंह और लोक निर्माण विभाग से श्री यतेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!