भीषण अग्निकांड में तीन पशु जलकर मरे, एक साध्वी झुलसी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 18 मई 2024 – शनिवार सुबह ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पास स्थित एक गौआश्रम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में तीन गोवंशीय पशु जलकर मर गए और एक साध्वी मामूली रूप से झुलस गई।

घटना के समय आश्रम में करीब 12 लोग ठहरे हुए थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आश्रम में मोनी बाबा नामक व्यक्ति ने गौआश्रम स्थापित किया हुआ है, जहां गोवंशीय पशुओं के साथ-साथ एम्स में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को भी ठहराया जाता है।

शनिवार सुबह रसोई में कुछ बनाते समय आग भड़क गई, जो भूसे के ढेर तक फैल गई। हरिद्वार से आई एक साध्वी अपने माता-पिता को लेकर एम्स जाने के लिए आई थी, वह भी इस आग से झुलस गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस घटना के कारण पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आवश्यक जानकारी जुटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि आश्रम में ठहरे लोगों का कोई लेखा-जोखा नहीं रखा गया था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!