चरस तस्करी करते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 900 ग्राम चरस बरामद 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 मई 2024। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा मुक्ति हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विक्रम पुत्र राधे श्याम महावीर कॉलोनी, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा, उम्र 37 वर्ष तथा जितेंद्र अहलावत पुत्र स्व0 सोहन लाल म0न0 36 न्यू शिवाजी कॉलोनी, थाना सिटी, जिला करनाल, हरियाणा, उम्र 55 वर्ष को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। 

अभियुक्तों के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक, थाना मुनिकीरेती, योगेश पांडेय वरिष्ठ उप निरीक्षक, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी, कैलाश गेट, हे0का0 सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!