कुलपति प्रो.एन.के.जोशी ने इन परीक्षा केन्द्रों का फिर से किया औचक निरीक्षण: नकलविहीन परीक्षाएं करवाने पर है फोकस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/टिहरी, 22 मई 2024। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 के0 जोशी ने आज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने नकलविहीन परीक्षाएं करवाने के लिए राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर और अन्य परीक्षा केन्द्रों का दोबारा औचक निरीक्षण किया और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सहित उत्तर पुस्तिकाओं की पूरी जांच की। सभी परीक्षा केन्द्रों में सख्त व्यवस्थाएं चाक-चैबंद पाई गई हैं।

उन्होने बताया कि नकल विहीन परीक्षा करवाने और ससमय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय पर है। उन्होनें कहा कि कतिपय संस्थानों में पूर्व में नकल की गतिविधियां पायी गयी थी जिस वजह से परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण वे स्वयं कर रहे हैं। पूर्व में उनके द्वारा स्पष्ट किया गया था कि जिस भी परीक्षा केन्द्र में नकल पायी जाती है तो तत्काल सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र को निरस्त किया जायेगा तथा निकठस्थ परीक्षा केन्द्र में स्थानान्तरण कर परीक्षाएं करवाये जानी की कार्यवाही विश्वविद्यालय स्तर से की जायेगी।
कुलपति प्रो0 जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं व परीक्षार्थीयों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए परीक्षा केन्द्रों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!