समर XI को 28 रनो से हराकर बौराड़ी ब्लास्टर्स बना द्वित्तीय टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जून। डॉo ए0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी एवम् सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वाधान में खेले गए “द्वित्तीय टिहरी T10 लीग” क्रिकेट टुर्नामेंट का फाईनल मुकाबला ‘बौराड़ी ब्लास्टर्स’ ने अपने नाम कर दिया।

यह मैच बौराड़ी ब्लास्टर्स और समर XI के बीच खेला गया । जिसमे बौराड़ी ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुये बौराड़ी ब्लास्टर्स की टीम ने 07 विकटो के नुकसान पर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमे मनोज ने 39, प्रितम ने 20 व विजय 18 रन बनायें, साथ ही समर XI की ओर से रवि ने 3, व ने 02 विकेट लिये।
111 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर XI की टीम के जिसमे राजन के मात्र 18 गेंदो में 25 रन व रवित के 9 गेंदो मे 17 रनो की पारी के चलते पावर प्ले के दो आवर्स में ही 28 रन बना दिये थे। लेकिन उसके बाद बौराड़ी ब्लास्टर्स के मनोज व अंकित के घातक गेंदबाजी करते हुये क्रमश: 03 व 02 विकेट झटके। जिसके चलते समर XI 07 विकेट खोकर 10 ओवर मे मात्र 82 रन ही बना सकी। समर XI की ओर से राजन ने 25, रवित ने 17 व अजीत ने 12 रन बनाये । 39 रन व 03 विकेट लेने वाले मनोज को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजय रावत को “मैन ऑफ द सिरीज” चुना गया , वही प्रवेश ड़बराल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विनय बगियाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रमोद उनियाल रहे ज़िन्होने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 3100/= व 2100/= रूपये की धनराशी भेंट की ।
साथ ही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी, आकाश, अर्जुन, संजय बिष्ट , अमन , रोहित , किशन प्रसाद, शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , संजय घिल्डीयाल, अमित बिष्ट , सुजीत,विकास गुसाई ,वसीम सिद्दीकी, दिवाकार बेलवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!